img

Entertainment News: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार्स में एक्ट्रेस मोनालिसा का नाम भी शामिल है। मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा में बड़ा नाम कमाया है। मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा में एक्टिंग के अलावा टीवी सीरियल्स में भी एक्टिंग से अपनी पहचान बनाई है। लेकिन उन्हें असली पहचान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से ही मिली।

मोनालिसा अब तक कई सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आज वह एक आलीशान जिंदगी जी रही हैं। उसके पास सारी सुख-सुविधाएं हैं। वह करोड़ों की मालकिन हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब मोनालिसा दिन-रात मेहनत करके 120 रुपये कमा लेती थीं।

मोनालिसा का जन्म 21 नवंबर 1982 को बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। मोनालिसा जब 16 साल की थीं तब वह एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं। बदले में उसे सिर्फ 120 रुपये मिलते थे।

मोनालिसा विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के दसवें सीजन में भी नजर आई थीं। बिग बॉस में आने के बाद एक्ट्रेस को टीवी सीरियल्स में भी काम करने का मौका मिला। मोनालिसा ने 'नजर 1' और 'नजर 2' सीरीज में काम किया है। इस शो में एक्ट्रेस ने डायन का किरदार निभाया था जो काफी पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा मोनालिसा शो 'बेकाबू' में भी काम कर चुकी हैं।

मोनालिसा 2007 में रिलीज हुई अपनी पहली भोजपुरी फिल्म 'कहां जायबा राजा नजरिया सभादके' से स्टार बन गईं। निरहुआ के साथ उनकी पहली भोजपुरी फिल्म हिट रही थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक्ट्रेस ने भोजपुरी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी, उड़िया और बंगाली भाषाओं की 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

मोनालिसा की दौलत कितनी है

कभी होटल में काम करके 120 रुपये कमाने वाली मोनालिसा आज 20 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। मोनालिसा एक भोजपुरी फिल्म के लिए 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

--Advertisement--