img

Up Kiran, Digital Desk: घर में चूहों की उपस्थिति केवल गंदगी फैलाने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरे का कारण बन सकती है। ये न केवल घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि कई तरह की बीमारियों को भी जन्म देते हैं, जो खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक हो सकता है। चूहों की संख्या कई बार एक से बढ़कर कई हो जाती है, जिससे घर का माहौल असहज और अस्वच्छ हो जाता है।

ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि समय रहते ही चूहों को घर से दूर भगाया जाए। बाजार में कई रासायनिक दवाइयाँ उपलब्ध हैं, लेकिन उनका उपयोग स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए घरेलू व प्राकृतिक उपाय अपनाना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

कपूर एक कारगर घरेलू उपाय है। इसकी तीव्र गंध चूहों को तंग कर देती है, जिससे वे घर के आसपास भी नहीं आते। आप कपूर को घर के अलग-अलग कोनों में रख सकते हैं या कपूर जलाकर उसका धुआं घर में फैला सकते हैं, इससे चूहे दूर भागेंगे।

दालचीनी भी इस समस्या से निजात दिलाने में सहायक है। भारतीय घरों में अक्सर इस्तेमाल होने वाली दालचीनी की खुशबू चूहों को रास नहीं आती। पिसी हुई दालचीनी को घर के संभावित चूहा आने वाले स्थानों पर छिड़कना उनके भगाने के लिए काफी प्रभावी रहता है।

इसके अलावा तेजपत्ता भी चूहों को भगाने का एक शानदार प्राकृतिक विकल्प है। तेजपत्ते की खुशबू इतनी प्रबल होती है कि चूहे उसे सहन नहीं कर पाते और जल्दी ही वहां से दूर हो जाते हैं। तेजपत्ते को चूहों के रास्ते में रखने से वे वापस आने से कतराते हैं।

लहसुन और काली मिर्च का मिश्रण भी चूहों को भगाने में प्रभावी होता है। इन दोनों मसालों की तेज खुशबू चूहों को पसंद नहीं आती। आप इनको पीसकर पाउडर बनाएं और फिर छोटी-छोटी गोलियां बना कर या पाउडर को ही घर के कोनों में रख दें। यह तरीका भी काफी कारगर साबित होता है।

--Advertisement--