img

Health Tips: आपका घर हेल्थ के लिए सबसे सेफ स्थान होना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में एक साधारण स्पंज बैक्टीरिया फैलाने का एक बड़ा सबब हो सकता है? शोध के अनुसार, एक स्पंज प्रति घन मीटर 54 अरब बैक्टीरिया को समेट सकता है, और ये टॉयलेट सीट से भी ज्यादा घातक हो सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, बर्तन धोने वाला ये स्पंज आपके पूरे घर में बैक्टीरिया फैला सकता है, जिससे तरह तरहकी बीमारियाँ हो सकती हैं। यदि आप इस पर नंगे पैर चलते हैं, तो बैक्टीरिया आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। ड्यूक यूनिवर्सिटी के बायोमेडिकल इंजीनियर के अनुसार, स्पंज में मौजूद छिद्रों में बैक्टीरिया पनपते हैं, और अगर इसे ठीक से साफ नहीं किया गया, तो ये बैक्टीरिया घर के अन्य कोनों तक पहुंच सकते हैं। इन बैक्टीरिया से आपकी किडनी पर बुरा असर पड़ा सकता है और वो फेल हो सकती हैं।

इससे बचने के लिए स्पंज को नियमित रूप से साफ करें और धूप में रखें। माइक्रोवेव में दो मिनट रखने से सभी बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। साथ ही बर्तन धोते वक्त दस्ताने पहनें और स्पंज के बजाय स्क्रब, सिलिकॉन ब्रश या मेटल स्क्रब का उपयोग करें। अपने घर को सुरक्षित रखने के लिए ये कदम उठाना महत्वपूर्ण है।

--Advertisement--