Up kiran,Digital Desk : कल यानी 21 अप्रैल 2026 को मंगलवार का दिन है। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से साहस बढ़ता है और जीवन के तमाम कष्ट, रोग और भय दूर होते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कल का दिन मेष और सिंह राशि वालों के लिए ऊर्जा से भरा रहेगा, वहीं मिथुन और धनु राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी गई है।
मंगलवार का राशिफल (21 अप्रैल 2026)
मेष राशि (Aries): कल आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और सुबह से ही आप सक्रिय नजर आएंगे। आर्थिक मामलों में शुभ संकेत मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा।
वृषभ राशि (Taurus): आपकी संवाद शैली कल लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं और दिन शांतिपूर्ण व्यतीत होगा। ज्यादा चिंता करने से बचें, चीजें खुद-ब-खुद आपके पक्ष में होंगी।
मिथुन राशि (Gemini): बजट बिगड़ने से मानसिक तनाव हो सकता है। बेवजह की खरीदारी से बचें। कार्यस्थल पर एकाग्रता की कमी महसूस होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। शाम तक स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी।
कर्क राशि (Cancer): आर्थिक मोर्चे पर कल का दिन शानदार है। अटका हुआ धन वापस मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह सुखद और लाभकारी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
सिंह राशि (Leo): ऑफिस और बिजनेस में आपका दबदबा कायम रहेगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कानूनी या सरकारी अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बस ध्यान रहे कि अपनी सफलता का अहंकार दूसरों पर न जताएं।
कन्या राशि (Virgo): विद्यार्थियों और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए कल का दिन श्रेष्ठ है। नए विचार और योजनाएं सफल होंगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतुलित दिन का आनंद लें।
तुला राशि (Libra): भाग्य का सितारा बुलंद है। अटके हुए कामों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। किसी छोटी यात्रा का योग बन सकता है जो मन को ताजगी देगा। आप अपने कार्यों को बहुत ही सलीके से पूरा करने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio): भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो कल का दिन शुभ है। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। निवेश के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। मानसिक स्थिरता बनी रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius): कल सतर्क रहने की आवश्यकता है। छोटी सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, खान-पान का ध्यान रखें। किसी भी नए काम की शुरुआत कल टाल दें तो बेहतर है।
मकर राशि (Capricorn): रिश्तों के लिहाज से कल का दिन बेहतरीन है। पुराने मनमुटाव दूर होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पार्टनर के साथ समय बिताना आपके लिए सुखद रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius): सेहत को लेकर थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। विवादों से दूर रहें, वरना छोटी बात बड़ी हो सकती है। कामकाज की गति धीमी रहेगी। धैर्य और संयम से ही कल का दिन पार करें।
मीन राशि (Pisces): आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी, जिससे पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का हल्का ध्यान रखने की जरूरत है, दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।




