img

hair transplant: तुर्की में सदियों से मेहमान नवाजी की लंबी परंपरा रही है। मेहमानों को हमेशा परिवार के सदस्य के रूप में माना जाता है। इस देश में कदम रखते ही अपनेपन का अहसास होता है। लेकिन यहां अब अधिकांश लोग घूमने नहीं बल्कि ट्रांसप्लांट करवाने आते हैं। आईये जानते हैं कि आखिर वो वजह क्या है जिसके चलते लोग अमेरिका जैसे और अपने देश छोड़कर तुर्की आते हैं।

बता दें कि तुर्की वो जगह है जहाँ यूरोप, अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम के लोग ज़्यादातर हेयर ट्रांसप्लांट करवाते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट के लिए यहां इस लिए लोग सबसे ज्यादा आते हैं, क्योंकि यहां कम पैसों में काम  बढ़िया हो जाता है। ट्रांसप्लांटेशन प्रक्रिया विशेषज्ञों के द्वारा की जाती है।

अमेरिका में हेयर ट्रांसप्लांटेशन की लागत $20,000-$25,000 है। तुर्की में हेयर ट्रांसप्लांटेशन की औसत लागत $3,000 है। यही कारण है कि लोग हेयर ट्रांसप्लांट के लिए तुर्की को चुनते हैं। 

--Advertisement--