सलमान के घर गोलीबारी करने वाले दो शूटर अरेस्ट, जानें पुलिस ने कहां से दबोचा

img

अहम खबर ये है कि मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपियों को गुजरात के भुज से अरेस्ट किया गया है। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को देर रात बड़ी कामयाबी मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात पुलिस की एक टीम ने गुजरात के कच्छ से दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इनके नाम विक्की गुप्ता और सागर पाल हैं।

आज सवेरे मुंबई क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों को लेकर गुजरात से रवाना होगी। इन दोनों से मुंबई में पूछताछ की जाएगी। संडे सवेरे तड़के दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों ने अभिनेता सलमान के घर के बाहर गोलीबारी की। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से जुड़े लोगों के नाम भी सामने आए हैं। आखिरकार पुलिस सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो लोगों को पकड़ने में कामयाब हो गई है।

भाईजान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है। सलमान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच पुरानी दुश्मनी है। सलमान को पिछले कुछ दिनों से लॉरेंस बिश्नोई की ओर से कई धमकियां मिल रही हैं। इसलिए सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद रविवार सवेरे 5 बजे के आस पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग कर दी।

Related News