img

UP News: मैनपुरी में एक बेहद चौंकाने वाली घटना घटी है। पत्नी के अपहरण और सामूहिक बलात्कार मामले में गवाह पति को आरोपियों ने डीजल डालकर जिंदा जला दिया। रिश्तेदारों ने मृतक की पहचान उसके कपड़ों के आधार पर की। इस घटना के बाद मृतक के पिता ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

ये प्रकरण मैनपुरी के बिछवां थाने का है। हाल ही में एक खेत में आधा जला हुआ शव मिला था। पुलिस ने जब शव की शिनाख्त करने की कोशिश की तो पता चला कि वह 40 वर्षीय साजिद का शव था। परिवार ने साजिद के शव की पहचान उसके कपड़ों से की। कुछ समय पहले साजिद की पत्नी का अपहरण कर लिया गया था और उसे चार महीने तक बंधक बनाकर रखा गया था। इस दौरान उसके साथ कई बार सामूहिक बलात्कार भी किया गया। साजिद इस मामले में गवाह था।

मृतक के परिवार के अनुसार मुख्य आरोपी भोला प्रधान और उसके बेटों ने साजिद पर समझौता करने का दबाव बनाया था। साजिद को निरंतर अदालत में गवाही न देने की धमकियां मिल रही थीं। उसे कई बार पीटा भी गया। अंततः साजिद को उसकी बात न मानने के कारण जिंदा जला दिया गया। मैनपुरी पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--