_409048184.png)
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम 2025 का ऐलान कर दिया है। ठीक 11 बजे जारी हुए नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे कोई नहीं टिक सकता। इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। स्टूडेंट्स अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
इतने बच्चों ने अबकी बार दिया था एग्जाम
इस साल हाईस्कूल में 1,13,690 और इंटरमीडिएट में 1,09,713 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बोर्ड सचिव के अनुसार, प्रदेश में करीब 3,500 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालय हैं। इंटरमीडिएट का कुल पास प्रतिशत 83.23% रहा, जिसमें लड़कियों ने 86.20% और लड़कों ने 80.10% पास प्रतिशत हासिल किया। वहीं, 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.77% रहा, जिसमें लड़कियों ने 90.77% और लड़कों ने 88.20% का स्कोर किया।
बोर्ड सचिव ने बताया कि इस साल का परिणाम स्टूडेंट्स की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का नतीजा है। लड़कियों का प्रदर्शन विशेष रूप से प्रेरणादायक है।
10वीं के टॉपर्स: कमल और जतिन का जलवा
हाईस्कूल में कमल सिंह चौहान (विवेकानंद VMIC मंडलसेरा, बागेश्वर) और जतिन जोशी (HGS SVM IC कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों ने 500 में से 496 अंक (99.20%) प्राप्त किए।
द्वितीय स्थान: कनकलता (SVM IC न्यू टिहरी, टिहरी गढ़वाल) ने 495 अंक (99.00%) हासिल किए। कनकलता ने बालिका श्रेष्ठता सूची में भी पहला स्थान प्राप्त किया।
तृतीय स्थान (संयुक्त): दिव्यम (गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी), प्रिया (CAIC अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग), और दीपा जोशी (PP SVMIC ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर) ने 494 अंक (98.80%) प्राप्त किए।
जिलेवार प्रदर्शन में चम्पावत ने 96.97% पास प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया।
12वीं के टॉपर्स: अनुष्का ने मारी बाजी
इंटरमीडिएट में अनुष्का राणा (गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बडासी, देहरादून) ने 493 अंक (98.60%) हासिल कर टॉप किया।
द्वितीय स्थान (संयुक्त): केशव भट्ट (S.P.I.C. करबारी ग्रांट, देहरादून) और कोमल कुमारी (गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर I.C., उत्तरकाशी) ने 489 अंक (97.80%) प्राप्त किए।
तृतीय स्थान: आयुष सिंह रावत (S.V.M.I.C. आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून) ने 484 अंक (96.80%) हासिल किए।
जिलेवार प्रदर्शन में पिथौरागढ़ ने 91.90% पास प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।