img

भारत की बनी सेमी हाई स्पीड रेल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन अबकी दिवाली एवं छठ के मौके पर स्पेशल गाड़ी के रूप में होगा। ये नई दिल्ली से प्रयागराज होकर पटना के लिए चलेगी। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसे रेगुलर भी किया जा सकता है। नई दिल्ली से पटना के मध्य ये यात्रा बहुत कम में पूरी होगी।

जानकारी के अनसुार दिल्ली से 02252 वंदे भारत स्पेशल की शुरुआत 11, 14 और 16 नवंबर की सवेरे 7.25 से होगी। जो 12.02-12.05 बजे कानपुर सेंट्रल, दोपहर 2.08-2.10 बजे प्रयागराज जंक्शन, 3.50-4.00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, शाम 5.15-5.17 बजे बक्सर जंक्शन, 6.08-6.10 बजे आरा एवं शाम सात बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी।

इसी प्रकार पटना से 02251 का संचालन 12, 15 एवं 17 नवंबर को होगा। सवेरे पटना से 7.30 बजे इसकी रवानगी होगी।

आपको बता दें कि आरा 8.28-8.30 बजे, बक्सर 9.28-9.30 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय सवेरे 10.28-10.30 बजे, प्रयागराज जंक्शन 12.10 बजे आएगी। 5 मिनट के स्टॉप के बाद रेलगाड़ी दोपहर 2.18-2.20 बजे कानपुर एवं शाम सात बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। 

--Advertisement--