Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में प्रत्येक कार्य के लिए एक दिशा चुनी जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे अच्छे से पढ़ाई करें तो वास्तु के अनुसार कुछ नियमों को ध्यान में रखना फायदेमंद हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पढ़ाई के लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर पूर्व मानी गई है। बच्चों का अध्ययन कक्ष दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। बच्चों का अध्ययन कक्ष घर की सीढ़ियों के नीचे नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी पढ़ाई में कई कठिनाइयां आती हैं। बच्चों के अध्ययन कक्ष का डिजाइन ऐसा होना चाहिए कि पढ़ते समय बच्चों का मुख उत्तर-पूर्व दिशा की ओर हो।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अध्ययन के लिए आवश्यक सामग्री दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए। उदाहरण के लिए। किताबों की अलमारी दक्षिण-पश्चिम दिशा में होनी चाहिए।
पढ़ाई करने के लिए एक निश्चित समय सारणी बनाएं। पढ़ाई के लिए नियमित समय निर्धारित करें और उसे पालन करें। एक शांत और व्यवस्थित स्थान चुनें जहाँ आप बिना किसी विघ्न के पढ़ाई कर सकें। पढ़ाई के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लें। ध्यान करने से मन को शांति मिलती है और एकाग्रता बढ़ती है।
नोट- यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है और हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है।