_843951201.png)
Up Kiran, Digital Desk: गुजरात की राजनीति का एक चमकता सितारा और दो बार मुख्यमंत्री पद संभाल चुके विजय रूपाणी अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-147 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे, मगर नियति को कुछ और ही मंज़ूर था। इस विमान हादसे में उनके साथ कई और यात्रियों की भी जान चली गई।
5 जून को जाने वाले थे लेकिन नहीं गए
विजय रूपाणी की लंदन यात्रा पहले से तय थी। 5 जून को उनकी पत्नी रवाना हो गई थीं, लेकिन वे खुद पंजाब में उपचुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण रुक गए। बतौर पंजाब प्रभारी, लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में प्रचार उनके लिए प्राथमिकता बन गया। उन्होंने अपनी यात्रा 12 जून के लिए टाल दी। उसी दिन सुबह, अहमदाबाद से उड़ान भरते ही फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से विमान हादसे का शिकार हो गया।
विजय रूपाणी के रिश्ते के भाई विपुल रूपाणी को हादसे की जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए मिली। विपुल कहते हैं, “मैंने सिर्फ भाई नहीं, एक अभिभावक खोया है। वह हमारे परिवार की रीढ़ थे, चाहे मैं कोलकाता में रहूं या परिवार के बाकी सदस्य हावड़ा में, वह हमेशा हमारे साथ खड़े रहे।”
विजय रूपाणी का पारिवारिक संबंध कोलकाता से गहरा था। उनके बड़े भाई उम्मेद रूपाणी सहित परिवार के करीब 25 सदस्य पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बसे हैं।
--Advertisement--