img

VinFast की दो नई Electric SUVs भारत में लॉन्च के लिए तैयार हैं। वियतनाम की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता VinFast ने हाल ही में घोषणा की कि वह अपनी दो प्रमुख इलेक्ट्रिक SUVs, VF6 और VF7, भारत में लॉन्च करेगी।  कंपनी ने यह जानकारी Auto Expo 2025 में दी।

VF6 और VF7 की लॉन्च डेट

VinFast ने VF6 और VF7 की लॉन्च डेट के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने बताया है कि ये दोनों एसयूवी 2025 के दूसरे हाफ में लॉन्च होंगी।  लॉन्च का समय भारत के प्रमुख त्योहारों से पहले रखा गया है, ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

 कीमत और फीचर्स

इन दोनों एसयूवी की कीमत ₹20 लाख से ₹30 लाख के बीच हो सकती है।  VF6 और VF7 को भारत में तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित VinFast के संयंत्र में असेंबल किया जाएगा।  कंपनी ने भारत में EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने की भी योजना बनाई है।

 VinFast की भारत में उपस्थिति

VinFast ने भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए ₹500 मिलियन का निवेश किया है।  कंपनी ने तमिलनाडु में एक कार और बैटरी निर्माण संयंत्र स्थापित किया है, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 50,000 कारें है, जिसे बढ़ाकर 1,50,000 यूनिट्स तक किया जा सकता है। 

--Advertisement--