लखनऊ (29 मार्च)। विश्वकर्मा समाज की सभी सामाजिक समितियों द्वारा लखनऊ के कृषि भवन प्रेक्षागृह में सामूहिक विश्वकर्मा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। तत्पश्चात श्रीयशी विश्वकर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में भगवान विश्वकर्मा के भजन के अलावा विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

समारोह में पधारे कवियों ने अपनी कविता और हास्य व्यंग्य के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोहा। लखनऊ की विश्वकर्मा पांचाल ब्राह्मण सभा सरोजनी देवी लेन, ककुहास पांचाल ब्राह्मण सभा मकबूलगंज, श्री विश्वकर्मा सेवा समिति एचएएल लखनऊ मंडल, विश्वकर्मा नारी शक्ति संगठन लखनऊ, विश्वकर्मा समाज सेवा समिति मोहनलालगंज तथा श्री आदिदेव विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ के इस संयुक्त प्रयास की उपस्थित जनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

समारोह में अतिथि तौर पर विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर शशिकांत शर्मा, जेलर अनिल विश्वकर्मा, एसडीएम राजेश विश्वकर्मा मौजूद रहे। समारोह के आयोजकगण अखिलेश मोहन विश्वकर्मा, अरुण विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, सुशील कुमार शर्मा, विजय विश्वकर्मा, राममिलन विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, काशी प्रसाद विश्वकर्मा, रजनी विश्वकर्मा, सुनीता विश्वकर्मा, कमलेश प्रताप विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उपस्थित लोगों ने वैष्णवी आर्ट के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली का भरपूर आनंद उठाया।




