img

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ती जा रही है। पंजाब में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है। बीते कल को हरियाणा का हिसार जिला शिमला से भी ज्यादा ठंडा रहा। हिसार में पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। टेम्परेचर में कमी आने से ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। हरियाणा में इन दिनों शुष्क ठंड पड़ रही है।

पंजाब के कई शहरों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शनिवार को पंजाब के कई जनपदों में बारिश का अनुमान है। कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर में सामान्य से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कई जिलों में कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कोहरे के दौरान दृश्यता 50 से 100 मीटर के बीच हो सकती है।

19 दिसंबर तक राज्य का मौसम शुष्क रहने के आसार है। इसके साथ ही न्यूनतम टेम्परेचर में भी किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, शुक्रवार को राज्य का बठिंडा जिला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम टेम्परेचर 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

--Advertisement--