img

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, देवभूमि के समस्त जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खासकर 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेशभर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। उधम सिंह नगर को छोड़कर समस्त जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

28 फरवरी को रेड अलर्ट

रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों के लिए 28 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के कारण सड़कों के ब्लॉक होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, बिजली और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।

मौसम में बदलाव के असर

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से शुष्क मौसम बना हुआ था, जिससे तापमान में इजाफा हुआ था। गर्मी बढ़ने के चलते लोगों ने ठंड के कपड़े उतार दिए थे। हालांकि, आगामी बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ने के आसार हैं।