_403271709.png)
Up Kiran, Digital Desk: देश किस दिशा में जा रहा है, इसका अंदाजा नहीं है। कभी सास अपने होने वाले दामाद के साथ भाग जाती है, तो कभी पत्नी अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली जाती है....अब एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 40 साल की महिला 16 साल के नाबालिग के साथ घर से भाग गई।
कानपुर के गोविंद नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 40 वर्षीय महिला पर 16 वर्षीय नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मामला कोर्ट पहुंच गया। अब कोर्ट के आदेश पर महिला के खिलाफ गोविंद नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
क्या है पूरा मामला
पीड़ित नाबालिग के पिता ने बताया कि महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ उनके मकान में किराएदार के तौर पर रहती थी। 31 मार्च 2025 को दोपहर करीब 2 बजे महिला उनके बेटे को अपने साथ ले गई। पिता को शक है कि महिला ने उनके बेटे के साथ कुछ गलत किया होगा। पिता ने यह भी बताया कि महिला और उसके पति के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे और बार-बार कहने के बावजूद वह मकान खाली नहीं कर रही थी।
यह पहली बार नहीं है जब दोनों भागे
यह पहली बार नहीं है जब कोई लड़का किसी महिला के साथ भागा हो। इससे एक सप्ताह पहले भी दोनों भागकर दिल्ली चले गए थे। उस समय उस समय लड़के ने पुलिस को बताया था कि वह अपने माता-पिता की पिटाई के बाद महिला के साथ भाग गया था। थाने में बातचीत के बाद लड़का इटावा में अपने मामा के घर चला गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद महिला वहां पहुंच गई और उसे अपने साथ वापस ले गई।
दिल्ली में लोकेशन, पुलिस कर रही तलाश
अब पुलिस को दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली है। हालांकि अभी तक उनके रिश्ते की पुष्टि नहीं हो सकी है। जब परिवार ने पुलिस और अधिकारियों से शिकायत की और कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट चले गए। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस का कहना है कि लड़के को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा और मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
--Advertisement--