Bill Gates Girlfriend: अरबपति बिल गेट्स ने 69 वर्ष की उम्र में सार्वजनिक रूप से पाउला हर्ड के साथ रिश्ते में होने की बात स्वीकार की है। पाउला ओरेकल के दिवंगत सीईओ मार्क हर्ड की पत्नी हैं।
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने अपनी नई प्रेमिका पाउला हर्ड के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात की है। एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में गेट्स ने कहा, "हम अभी बहुत अच्छा कर रहे हैं।" हम एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं, ओलंपिक देख रहे हैं और बहुत सारी अच्छी चीजें कर रहे हैं।
बिल गेट्स और पाउला हर्ड के बीच 2023 से अफेयर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। बिल गेट्स ने 2021 में मलिंडा गेट्स से तलाक ले लिया। महज दो साल बाद ही वह पाउला के साथ रिश्ते में आ गए।
कितनी अमीर हैं Paula Hurd
पाउला हर्ड दिवंगत ओरेकल सीईओ मार्क हर्ड की पत्नी हैं। मार्क हर्ड की 2019 में कैंसर से मृत्यु हो गई। पाउला को मार्क से दो बेटियां हैं, कैथरीन और केली। पाउला के पति ने उनके लिए लगभग 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ी है।
पाउला ने टेक्सास विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री प्राप्त की है। पाउला हर्ड नेशनल कैश रजिस्टर नामक कंपनी के लिए काम करती थीं। पाउला ने शैक्षिक और धर्मार्थ संगठनों को भी भारी मात्रा में दान दिया है।
बता दें कि बिल गेट्स और पाउला की मुलाकात 2015 में एक टेनिस मैच के दौरान हुई थी। दोनों को टेनिस का बहुत शौक है। दोनों के कई सामान्य मित्र हैं। इस अवसर पर वे अक्सर मिलते रहे। पाउला के पति की मृत्यु और बिल गेट्स से तलाक के बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। अब बिल गेट्स ने इस रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।