Up Kiran, Digital Desk: बीजेपी ने बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति बिहार से एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देती है। भविष्य में नितिन नबीन, जे. पी. नड्डा की जगह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर आसीन हो सकते हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव हो रहा है। अब सवाल यह उठने लगा है कि नितिन नबीन के मंत्री पद के स्थान पर बिहार सरकार में कौन आएगा?
किसे मिलेगा मंत्री पद?
पार्टी नेताओं के मुताबिक, नितिन नबीन (45) दिवंगत नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे थे। नितिन को एक सक्रिय और संगठन के प्रति समर्पित नेता माना जाता है। पांच बार विधायक रहे नितिन नबीन वर्तमान में बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी हैं। उनके पास पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी है। इससे पहले भी वह कई बार बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं।
अब चर्चा यह है कि बीजेपी की "एक व्यक्ति, एक पद" नीति के तहत नितिन नबीन को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। इसके परिणामस्वरूप नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में उनके स्थान पर नए मंत्री की नियुक्ति हो सकती है। इस पद के लिए संजय मयूख, संजीव चौरसिया और अरुण सिन्हा के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। कुछ अटकलें यह भी हैं कि इनमें से कोई एक व्यक्ति नितिन नबीन का स्थान ले सकता है।
_2140722144_100x75.jpg)
_1778375906_100x75.png)
_1525908501_100x75.png)
_813586283_100x75.png)
_1938617968_100x75.png)