Up kiran,Digital Desk: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच दुश्मनी फिर सिर उठाने लगी है। शुक्रवार देर रात दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ गईं। चमन और स्पिन बोल्दक इलाके में खूब गोलियां चलीं। अच्छी बात ये रही कि अभी तक किसी के मारे जाने या घायल होने की खबर नहीं आई।
दोनों तरफ से एक दूसरे पर इल्ज़ाम लग रहे हैं। पाकिस्तान का कहना है कि अफगान तालिबान ने पहले गोली चलाई। वहीं तालिबान सरकार दावा कर रही है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पहले ग्रेनेड फेंका जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। अफगान सीमा पुलिस के प्रवक्ता अबीदुल्ला फारूकी ने तो साफ कहा कि उनका देश शांति समझौते को मानने के लिए पूरी तरह तैयार है।
गौर करने वाली बात ये है कि महज एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने ऐलान किया था कि वह चमन और तोरखम बॉर्डर खोलेगा ताकि अफगानिस्तान में राहत सामान पहुंच सके। ये बॉर्डर पिछले दो महीनों से बंद पड़े थे। अब ये गोलीबारी होते ही सारा माहौल फिर गरमा गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मुशर्रफ जैदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि तालिबान ने बिना वजह शाम को फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि हमारी फौज पूरी तरह अलर्ट है और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे।
दरअसल अक्टूबर महीने से ही दोनों देशों के रिश्ते खराब चल रहे हैं। काबुल में नौ अक्टूबर को हुए धमाकों के बाद तालिबान ने पाकिस्तान पर उंगली उठाई थी। इसके बाद सीमा पर कई दिनों तक भयंकर लड़ाई हुई। दोनों तरफ सैनिक और आम लोग मारे गए। सैकड़ों जख्मी हुए।



_1808145860_100x75.jpg)
