img

Punjab Weather: पंजाब और चंडीगढ़ में 10 मार्च तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। किसी भी प्रकार की बारिश या तूफान की कोई चेतावनी नहीं है। अब तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। हालांकि पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम पारे में 0.4 डिग्री की कमी आई है, मगर ये अभी भी सामान्य के करीब है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के पहले हफ्ते में पंजाब और आसपास के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। 7 से 14 मार्च तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

इसके अलावा मंगलवार सवेरे से ही दिल्ली-एनसीआर में ठंडी और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मार्च के महीने में जनवरी जैसी ठंड महसूस हो रही है। यह सर्दी आपको बीमार कर देगी क्योंकि मौसम गर्मी की ओर बढ़ रहा है।

पंजाब में मंगलवार को आई तेज हवाएं बुधवार सुबह भी जारी रहीं। तेज हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। गर्म कपड़े एक बार फिर बाहर आ गए हैं। बिना स्वेटर के सुबह बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को भी मौसम की स्थिति ऐसी ही थी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की चेतावनी पहले ही दे दी है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी मौसम बदल गया है। एक बार फिर ठंड महसूस होने लगी है।

आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ऐसा होता जा रहा है कि सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी महसूस हो रही है। ऐसी स्थिति में यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि गर्म कपड़े पहनें या ठंडे। थोड़ी सी लापरवाही भी बीमारी को आमंत्रित कर सकती है। मौसम विभाग ने 5 मार्च को उत्तर प्रदेश में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।