img

मुंबई के मलाड क्षेत्र में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम में कटी हुई उंगली देखकर चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया और फिर बेहोश हो गई। महिला ने एक ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के माध्यम से आइसक्रीम मंगवाई थी। जैसे ही वह आइसक्रीम खाने लगी, उसमें से कटी हुई उंगली निकल आई, जिससे महिला का बुरा हाल हो गया।

27 वर्षीय ब्रेंडन सेराओ ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने बुधवार को ऑनलाइन डिलीवरी ऐप से आइसक्रीम ऑर्डर की थी। आइसक्रीम आई और उन्होंने उसे खाना शुरू किया। वे आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा चुकी थीं कि अचानक उनके मुंह में कुछ अजीब लगा। जब उन्होंने देखा तो यह करीब 2 सेंटीमीटर लंबी किसी इंसान की उंगली थी। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई और उन्हें चक्कर आने लगा।

महिला का पति उन्हें संभालते हुए तुरंत मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचा। वहां उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ सेक्शन 272, 273 और 336 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आइसक्रीम और उसमें मिले इंसानी अंग को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

 

--Advertisement--