
योगी सरकार ने बीते कल को तीन IAS अफसरों का तबादला कर दिया है। मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह को अपर परिवहन आयुक्त के साथ परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम-मेरठ में तैनात अरविंद मलप्पा बंगारी को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अपर आयुक्त और अपर आयुक्त उद्योग मेरठ मंडल में तैनात चैत्रा वी को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम-मेरठ बनाया गया है।
यूपी की अन्य खबरें
20 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किए गए, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आरक्षी, महिला आरक्षी के तबादले हुए। पुलिस कमिश्नरेट के उत्तरी जोन में किए गए तबादले।
3 दिन बाद ख़त्म हो जाएगा महापौर का कार्यकाल
उत्तर प्रदेश में 3 दिन बाद महापौर का कार्यकाल ख़त्म हो जाएगा। 3 दिन बाद पार्षद का भी कार्यकाल खत्म हो जाएगा। जिले के DM की अध्यक्षता वाली टीम कामकाज देखेगी। 3 सदस्यीय कमेटी नगर निगम का देखेगी कामकाज। यूपी प्रमुख सचिव नगर विकास की ओर से आदेश जारी हो गया। नगर आयुक्त अकेले प्रशासक के तौर पर नहीं कर सकेंगे काम।