रिया सेन बॉलीवुड की ऐसी हीरोइन हुआ करती थीं, जिनके बारे में कहा जाता था कि वह भविष्य में खूब नाम कमाएंगी। वह दिखने में जितनी सुंदर थीं, एक्टिंग में भी उतनी ही दमदार थीं। मगर एक एमएमएस ने उनके करियर को तबाह कर दिया। आज यानी 24 जनवरी को रिया सेन का बर्थडे है और आज वह 41 बरस की हो गई हैं।
सेन बॉलीवुड की उन हीरोइनों में से एक हैं जिनके करियर पर विवादों के बादल छा गए कि यह ग्रहण कभी समाप्त नहीं हो सका। एक्ट्रेस हिंदी व बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी हैं। रिया सेन की हिट फिल्मों में ‘स्टाइल’, ‘झंकार बीट्स’ और ‘अपना सपना मनी-मनी’ जैसी फिल्में ही याद की जाती हैं। मगर उनसे जुड़े विवाद को ज्यादा लोग याद करते हैं. एक विवाद जिसने उनकी दुनिया को उलट कर रख दिया। एक विवाद जिसने उन्हें सफलता की चमक से बदनामी के अंधेरे में ला दिया।
आपको बता दें कि रिया की जिंदगी का सबसे बड़ा झमेला अभिनेता अश्मित पटेल के साथ उनका एमएमएस लीक होना था। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को इंटिमेट और किस करते नजर आ रहे हैं। सन् 2005 में एक्ट्रेस और अश्मित रिलेशनशिप में थे। उस दौरान सेन की एक मूवी रिलीज होने वाली थी। लोगों का इल्जाम है कि रिया ने खुद पब्लिसिटी के लिए इस वीडियो को लीक कराया। मगर दोनों ने उस वीडियो को फर्जी बताया था. इस विवाद के चलते सब कुछ बदल गया और रिया को बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कहना पड़ा।