एक ऐसा शक्तिशाली योद्धा जिसने भीम को 3 बार पराजित करने के बाद भी दे दिया था जीवनदान !

img

अजब-गजब ।। महाभारत में एक ऐसा शक्तिशाली और पराक्रमी योद्धा भी था, जिसने भीम को 3 बार पराजित कर देने के बाद भी जीवनदान दे दिया था। जी हाँ हम बात कर रहे हैं कुशल एवं महान धनुर्धारी कर्ण की। कर्ण जैसा कुशल योद्धा पूरे महाभारत युद्ध में और कोई भी नहीं था।

दरअसल कर्ण पांडवों के सबसे बड़े भाई थे, माता कुंती को सूर्यदेव के आशीर्वाद से संतान की प्राप्ति हुई थी। युद्ध से पहले कर्ण की भेंट माता कुंती से हुई थी। कर्ण ने माता कुंती को वचन दिया था कि वे अर्जुन को छोड़कर समस्त पांडवों को हमेशा जीवनदान देंगे।

पढि़ए-इस गेंदबाज को माना गया था टीम इंडिया का शोएब अख्तर, लेकिन इस अनहोनी से बर्बाद हो रहा है करियर

युद्ध में कर्ण ने भीम को 3 पराजित किया था लेकिन फिर भी कर्ण ने भीम को किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाई। अपनी पराजय से दुखी होकर भीम अर्जुन के पास पहुंचे और कर्ण को शीघ्र पराजित करने का आदेश दिया। कुरुक्षेत्र की रणभूमि में अर्जुन और कर्ण के बीच युद्ध हुआ।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News