आम आदमी पार्टी को लगा तगड़ा झटका, BJP ने लगाई छलांग

img

नई दिल्ली॥ भाजपा दिल्ली विधानसभा इलेक्शन में भले ही पीछे चल रही है लेकिन 2015 के मुकाबले पार्टी का प्रदर्शन शानदार दिखाई दे रहा है। न सिर्फ सीटों के मामले में बल्कि मत प्रतिशत के लिहाज से भारतीय जनता पार्टी ने लंबी छलांग लगाई है।

2015 के विधानसभा इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी को 32 परसेंट वोट मिले थे। कांग्रेस ने लगभग 10 प्रतिशत वोट हासिलए किए और अरविंद केजरीवाल की आप को 54 परसेंट पॉप्यूलर वोट मिले थे। उसकी तुलना में जो लेटेस्ट रूझान और परिणाम सामने आ रहे हैं , उसके अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को 2020 में 43 परसेंट से ज्यादा वोट मिले हैं.

हालांकि ये आंकड़ा कुछ राउंड की काउंटिंग के बाद का है लेकिन रुझान क्लीयर है। इस बढ़े हुए वोट प्रतिशत के बूते भारतीय जनता पार्टी 20 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। 2015 के विधानसभा इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी को महज तीन सीटों से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस की लुटिया डूबती हुई दिखाई दे रही है। पार्टी को लगभग 4.5 परसेंट वोट मिले हैं। यानी कांग्रेस को पांच परसेंट का नुकसान हुआ है।

पढ़िए-केजरीवाल का ‘विजय रथ’ हो रहा तैयार, थोड़ी देर में करेंगे रोड शो

हालांकि असली झटका अरविंद केजरीवाल को लगा है। आप को 2015 में मिले 54 परसेंट वोट के मुकाबले इस बार 49 परसेंट वोट मिलने का रुझान है। इस लिहाज से भारतीय जनता पार्टी का परफॉरमेंस बढ़िया है। खास कर तब जब भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के दंगल में देर से दम लगाया। हालांकि नतीजों की बात करें तो अरविंद केजरीवाल का तीसरी बार दिल्ली का सीएम बनना तय दिख रहा है।

Related News