Ips Officer रहे परमबीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई तेज, मिलने जा रही ये बड़ी सजा!

img

महाराष्ट्र की सरकार मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Ips Officer) के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि उन्हें Suspend किया जा सकता है।

Ips Officer-Parambir Singh

पूर्व पुलिस कमिश्नर सिंह पर देबाशीष चक्रवर्ती (Ips Officer) की रिपोर्ट को महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इस रिपोर्ट में परमबीर को सस्पेंड करने की दरखास्त की गई है। परमबीर सिंह पर सेवा के नियमों के उल्लंघन का आरोप है। बताया जा रहा है कि एक हफ्ते में उनके विरूद्ध बड़ा फैसला लिया जा सकता है। परमबीर सिंह लंबे समय से लापता चल रहा था।

आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार मई 2021 को देखा गया था। इसके बाद महाराष्ट्र के गृह विभाग ने (Ips Officer) परमबीर सिंह के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए थे। जांच एसीएस (योजना) देबाशीष चक्रवर्ती द्वारा की गई थी, जिसमें उन्हें अखिल भारतीय सेवा नियमों के नियमों के उल्लंघन का गुनहगार पाया गया है।

परमबीर सिंह (Ips Officer) पर लगाया गया इतने हजार का जुर्माना 

परमबीर सिंह (Ips Officer) भी आज चांदीवाल आयोग में पेश हुए। आयोग ने सिंह पर 15,000 रुपये दंड के रूप में जुर्माना लगाया है। उन्हें यह राशि सीेएम राहत कोष में जमा कराने को कहा गया है। समन जारी करने के बाद भी पेश नहीं होने पर उन पर यह जुर्माना लगाया गया है। वहीं, परमबीर सिंह की ओर से आयोग के समक्ष पेश हलफनामे में कहा गया है कि वह कोई सबूत नहीं देना चाहते और न ही जिरह करना चाहते हैं।

Shantikunj In Haridwar: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती वर्ष के समारोह में की शिरकत

Ramganga River पर बना कोला घाट का पुल टूट कर गिरा, टला बड़ा हादसा, आवागमन बंद

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की वजह से लिया बड़ा फैसला, अगले आदेश तक जारी रहेगा ये प्रतिबंध

28 राज्यों व 8 केन्द्र शासित प्रदेशों की कला संस्कृति का प्रतीक ‘भारत महोत्सव-2021’ 30 नवंबर से

Related News