असम। असम के शिवसागर जिले की एक महिला पुलिस अफसर ने अपने ही मंगेतर को अरेस्ट किया है। नौगांव के थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर जोनमाई राभा ने अपने मंगेतर राणा पगाग के खिलाफ झूठा परिचय दे कर लोगों को लूटने का मुकदमा पंजीकृत करवाते हुए हिरासत में ले लिया है।

प्यार के जाल में फंसाया
बताया जा रहा है कि राणा पगाग ने इस लेडी पुलिस अफसर को भी झूठ बोलकर अपने प्यार के जाल में फंसाया था लेकिन तेज तर्रार पुलिसकर्मी की सूझबूझ की वजह से उसने उसकी हकीकत का पता लगा लिया और हवालात पहुंचा दिया। बता दें कि करीब 5 महीने बाद यानी नवंबर 2022 को वे दोनो शादी करने वाले थे। इन दोनों की सगाई पिछले साल अक्टूबर में ही हो गई थी।
महिला पुलिसकर्मी के साथ अपनी पहली मुलाकात में आरोपी ने खुद को सरकारी तेल कंपनी ओएनजीसी का मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बताया था लेकिन एक मामले की तफ्तीश के दौरान महिला एसआई को पता चला कि उसका होने वाला पति ONGC की प्लेट लगी जिस गाड़ी से चलता है वो किराये की कार होती है।
_504990046_100x75.png)
_1980968566_100x75.png)
_708279090_100x75.png)
_335666238_100x75.png)
_817954877_100x75.png)