
hollywood actor Gene Hackman: हॉलीवुड से एक अहम खबर आ रही है जो आपको चौंका देगी। कुछ दिन पहले मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जीन हैकमैन, उनकी पत्नी और उनके कुत्ते की संदिग्ध मौत की खबर ने हलचल मचा दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने अभिनेता की मौत की गहन जांच की। इस जांच के बाद कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आईं। ऐसा माना जाता है कि जीन अपनी पत्नी के शव के साथ सात दिनों तक एक ही कमरे में थे।
अपनी पत्नी के शव के साथ सात दिन
चिकित्सा परीक्षक के अनुसार, जीन हैकमैन अल्जाइमर रोग के लास्ट स्टेज में पहुंच गये थे। इसीलिए जीन को अपनी पत्नी की मौत के बारे में कुछ भी समझ नहीं आया होगा। इसके अलावा जीन को दिल की बीमारी भी थी। जीन की पत्नी बेट्सी की मृत्यु हंटावायरस पल्मोनरी सिंड्रोम से हुई। ऐसा कहा जाता है कि यह बीमारी चूहों से फैलती है। जब अभिनेता जीन का निधन हुआ तो उनके पेट में अन्न का एक भी दाना नहीं था। इसके अलावा शरीर में पानी की भी कमी हो गई थी।
जीन हैकमैन, उनकी पत्नी और उनके कुत्ते की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने जांच की और पाया कि अभिनेता की पत्नी की मृत्यु पहले हुई थी। मगर चूँकि जीन को अल्ज़ाइमर था, इसलिए उसे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं था। सात दिन बाद जीन की उसी कमरे में मृत्यु हो गयी। इस प्रकार, अभिनेता और उनकी पत्नी का जीवन बहुत दुखद परिस्थितियों में समाप्त हो गया।
--Advertisement--