img

Up Kiran, Digital Desk: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अजमेर टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना साइबर अपराध सिरसा हरियाणा के सहायक निरीक्षक सुरेंद्र कुमार और पुलिस कर्मियों के अन्य सदस्यों को छह लाख रुपये की गैरकानूनी राशि के साथ पकड़ा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने जानकारी दी कि ब्यूरो को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हरियाणा पुलिस का कर्मी हरियाणा में दर्ज साइबर अपराध के मामलों की जाँच और आरोपितों की खोज के लिए आया था और मामले में संदेहास्पद व्यक्तियों को धमकाकर अवैध तरीके से रिश्वत ले रहा था, जिसे वाहन संख्या एचआर 24 जीवी 2222 से हरियाणा की ओर ले जाया जा रहा था।

इसके बाद, एसीबी अजमेर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना भाटी के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला डीडवाना-कुचामन के पुलिस थाना कुचामन सिटी के क्षेत्र त्रिशिंगिंया में आकस्मिक जांच की गई और पुलिस थाना साइबर अपराध सिरसा हरियाणा के सहायक निरीक्षक सुरेंद्र कुमार और उनके सहयोगियों को वाहन संख्या एचआर 24 जीबी 2222 में 6 लाख रुपये की संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ पकड़ लिया।