शादी के 8 साल बाद भी नहीं हुए बच्चे तो पत्नी ने उठाया ये खौंफनाक कदम, जानकर कांप जाएंगे

img

भोपाल। मध्य प्रदेश के गंधवानी थाने के बोरडाबरा गांव में एक महिला ने करवाचौथ की रात अपने पति को जिंदा जला दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी ने बच्चा नहीं होने को लेकर हुए विवाद के बाद पति पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया।

रात के करीब डेढ़ बजे घायल अवस्था में पति को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। मौत से पहले पति ने बयान दिया कि पत्नी ने उसे जलाया है। जिसके बाग पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

wife-burnt-husband

30 साल के तोपसिंह पुत्र रमेश बुधवार की रात भोजन करने के बाद सो गए थे। रात में करीब 1 बजे पलंग पर सो रहे पति को पत्नी हिरली बाई ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। परिजन एंबुलेंस से अमझेरा स्वास्थ्य केंद्र लाए, लेकिन गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां उसकी मौत हो गई। मौत से पहले तोपसिंह के बयान तहसीलदार ने लिए। इसमें उसने पत्नी ने जलाने का आरोप लगाया है।

वहीं तोपसिंह के भाई कमलेश का भी आरोप है कि भाई ने मरने पहले कहा था कि भाभी ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया है। वहीं सूचना पर गुरुवार सुबह एफएसएल अधिकारी पिंकी मेहरड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। मेहरड़े ने बताया कि मौके पर पलंग और बिस्तर जले मिले हैं।

शादी के 8 साल बाद भी नहीं हुए थे बच्चे, इसी को लेकर होता था विवाद

पुलिस के मुताबिक विवाद होने की मुख्य वजह शादी के 8 साल बाद भी बच्चे नहीं होना था। पुलिस ने बताया कि बच्चे नहीं होने की वजह से पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी हिरलबाई ने केरोसीन डालकर पति तोप सिंह को आग के हवाले कर दिया।

कुछ माह पहले गुजरात से भाग गई थी पत्नी

बताया जा रहा है कि पत्नी और पति कुछ माह पहले गुजरात में काम करने गए थे। इस दौरान पत्नी किसी के साथ भाग गई थी। किसी तरह से पति उसे ढूंढकर लाया था। करीब 20 दिन से दोनों घर पर ही रह रहे थे। पत्नी की हरकत के बाद पति गुजरात काम पर नहीं जाता था। उसे पत्नी पर शंका होने लगी थी। यह भी विवाद का कारण बनती थी।

दोनों दूसरी शादी करना चाहते थे

हत्या के पीछे कहानी सामने आई कि पति और पत्नी दूसरी शादी करना चाहते थे। इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद भी होता था। पत्नी दूसरी शादी कर अपने पति को छोड़ना चाहती थी। वहीं पति भी अलग घर बसाना चाहता था, लेकिन इन विवादों के बीच पति को जला दिया गया।

Related News