शादी के महज 15 दिन बाद ही दुल्हन ने की ऐसी शर्मनाक हरकत के उड़ गए पति के होश

img

राजस्थान। देशभर में इन दिनों लुटेरों का एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो ऐसे लोगों को अपना शिकार बनाता है जिनकी शादी में मुश्किलें आ रही है या फिर उन्हें कोई पसंद की लड़की नहीं मिल रही होती है। ये गैंग दलाल बनकर शादी करवाता है और फिर नई नवेली दुल्हन को जरिया बनाकर लूटपाट को अंजाम देता है।

BRIDE

अब राजस्थान के बाड़मेर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने शादी के बाद ही ऐसा शर्मनाक कांड कर दिया जिससे दूल्हे की जिंदगी बर्बाद हो गई। अब दूल्हा यही कह रहा है कि मैंने इस लड़की के साथ शादी करके गलती कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला बाड़मेर जिले के भीमड़ा गांव का है। बताया जाता है कि 15 दिन पहले घर आई दुल्हन जेवरात लेकर भाग गई है। परिजनों का कहना है कि जेवर के साथ महिला तीन लाख रुपए नगदी भी ले गई है। महिला की इस शर्मनाक हरकत से पूरा परिवार सकते में आ गया है। वहीं दूल्हा मेहराराम का रहा है कि दुल्हन ने किसी को अपना चेहरा दिखने लायक नहीं छोड़ा।

बताया जा रहा है कि पीड़ित दूल्हा मेहराराम ने बीते कुछ दिन पहले अपने पड़ोस में रहने वाले जोगाराम उसकी शादी कराने की बात कही थी। इसके लिए जोगाराम ने उसे एक लड़की की फोटो दिखाई जो पसंद आ गई। इसके बाद जोगाराम बीते 4 नवंबर 2021 को लड़की को लेकर आया और उसकी मुलाकात कराई।

लड़की का नाम ममता था। लड़की के परिवार वालो ने शादी कराने के एवज में 3 लाख रुपए की डिमांड की थी जो मेहराराम के परिवार वालों ने उसे दे दी थी। पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की, फिर हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह हुआ। मेहराराम ने बताया कि शादी के बाद दुल्हन ममता को लेकर अपने घर आ गया। सबकुछ ठीक चल रहा था।

शादी के लगभग 10 दिन बाद ममता ने किसी बहाने से अपने भाई के खाते में 40 हजार रुपए डाल दिए। इसके बाद मेहराराम काम के सिलसिले में कुछ दिन के लिए गांव से दूर चला गया। इसी दौरान वो (दुल्हन) गहने और नगदी लेकर फरार हो गई।

Related News