घर में भूलकर भी 2 चीजें साथ न रखें! वास्तु के अनुसार वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

घर में भूलकर भी 2 चीजें साथ न रखें! वास्तु के अनुसार वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

घर की सजावट या अनजाने में हम अक्सर ऐसी कई चीजें घर में रख देते हैं, जो वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार बेहद अशुभ मानी जाती हैं। वास्तु में जहां कुछ खास चीजों का जोड़ा यानी पेयर में होना शुभ फल देता है, वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें दो की संख्या में रखना घर की पॉजिटिव एनर्जी को पूरी तरह से नष्ट कर देता है।

इन गलतियों के कारण घर की सुख-शांति भंग होने के साथ-साथ आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में कौन सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें कभी भी दो की संख्या में या आमने-सामने नहीं रखना चाहिए।

पूजा घर में कभी न रखें दो शिवलिंग या दो शालिग्राम

वास्तु शास्त्र के सख्त नियमों के अनुसार घर के मंदिर या पूजा घर में कभी भी दो शिवलिंग नहीं होने चाहिए। मान्यता है कि घर में दो शिवलिंग होने से ऊर्जा का संतुलन बिगड़ जाता है और इसका नकारात्मक प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है। शिवलिंग के अलावा घर में भगवान गणेश की दो मूर्तियां और एक साथ दो शालिग्राम भी नहीं रखने चाहिए। वास्तु में इसे बिल्कुल भी अनुकूल नहीं माना गया है और इससे घर में क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है।

एक ही कमरे में दो घड़ियों का होना बढ़ाता है आपसी मनमुटाव

वास्तु नियमों के मुताबिक किसी भी एक कमरे में दो घड़ियां नहीं लगानी चाहिए। यदि किसी कारणवश एक ही कमरे में दो घड़ियां लगी हों और दोनों के समय में थोड़ा सा भी अंतर आ जाए, तो इसे बेहद खराब संकेत माना जाता है। मान्यता है कि ऐसी घड़ियों के एक ही कमरे में होने से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मनमुटाव और वैचारिक मतभेद तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसके साथ ही जीवन के हर जरूरी और शुभ काम में लगातार रुकावटें पैदा होने लगती हैं।

घर में दो मुख्य द्वार होने से प्रभावित होता है धन का आगमन

वास्तु शास्त्र में घर के मेन गेट यानी मुख्य द्वार को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। वास्तु नियमों के हिसाब से किसी भी सामान्य घर में दो-दो मुख्य द्वार नहीं होने चाहिए। ऐसा होने पर घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। मान्यता है कि दो मुख्य द्वार होने से घर का मनी फ्लो यानी धन का प्रवाह बुरी तरह प्रभावित होता है और लाख कोशिशों के बावजूद घर में पैसा टिकना बहुत मुश्किल हो जाता है।

मां लक्ष्मी से जुड़ी झाड़ू को कभी भी एक साथ न रखें

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को सीधा मां लक्ष्मी का प्रतीक और धन की देवी से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि झाड़ू के रखरखाव को लेकर कई कड़े नियम बताए गए हैं। नियमों के अनुसार घर में कभी भी दो झाड़ू को एक साथ या एक ही जगह पर जोड़कर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है और घर में आर्थिक संकट के बादल मंडराने लगते हैं।

घर में भूलकर भी आमने-सामने न लगाएं शीशे या आईने

घर में आईना या शीशा लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि वे कभी भी एक-दूसरे के आमने-सामने न लगे हों। वास्तु शास्त्र के अनुसार आमने-सामने शीशे होने से घर का माहौल और ऊर्जा बुरी तरह प्रभावित होती है। इसकी नेगेटिव एनर्जी का नकारात्मक असर घर के सभी सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य और आपसी रिश्तों पर सीधा पड़ता है।