अजब-गजब: विधवा महिला से प्यार करता था युवक, मना करने पर हमेशा साथ रहने के लिए करवा रहा था Gender Change

img

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ हमेशा रहने के लिए जेंडर चेंज करवा रहा था। उसने इसका ट्रीटमेंट भी शुरू कर दिया था। जब इस बात का पता माता पिता को चला तो उन्होंने उसे काफी समझाया जिस पर ट्रीटमेंट को बीच में ही रोक दिया गया है। आधा ट्रीटमेंट हो जाने की वजह से अब उसके शरीर में लड़का और लड़की दोनों के हार्मोन बन रहे हैं। ऐसे में वह कई बार लड़कियों की तरह व्यवहार करने लगता है।

LOVE AFFAIR

बताया जा रहा है कि 32 साल का ये युवक घर में इकलौता बेटा है। उसके पिता क्लास वन ऑफिसर की पोस्ट से सेवनिवृत हुए हैं। युवक भी दिल्ली में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता है। वहीं उसे एक विधवा महिला साथी से प्यार हो गया और हमेशा महिला के साथ रहने के लिए उसने जेंडर चेंज कराने का फैसला लिया।

ट्रीटमेंट के पहले स्टेप में उसकी बॉडी में हॉर्मोनल चेंज आए। इसके बाद वह लड़कियों जैसा व्यवहार करने लगा। अचानक आए बदलाव के बाद फैमिली के सामने पूरे वाकये का खुलासा हुआ। इस वाकये से परेशान युवक के माता-पिता ने भोपाल की एडवोकेट और काउंसलर सरिता राजानी से संपर्क किया और पूरे मामले को बताया।

उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ महीने से उन्हें उनके बेटे में काफी बदलाव दिखाई दे रहा है। वह अकेला रोता है , गुस्सा में रहता है और बात-बात पर चिढ़ने लगता है। इसके बाद काउंसलर एडवोकेट सरिता ने लड़के और महिला की काउंसलिंग की। फिलहाल युवक का जेंडर चेंज करने का ट्रीटमेंट अभी रोक दिया गया है।

काउंसलिंग के दौरान ही युवक ने बताया कि उसके साथ, उसकी कंपनी के एक 30 साल की युवती जॉब करती है। वह विधवा है। उसके पति की मौत दो साल पहले कोरोना कि वजह से मौत हो गई है। उसकी एक बेटी भी है। युवक ने कहा कि दोनों करीब 6 महीने पहले ही मिले। वह युवती अब अपने घर नहीं जाना चाहती है।

वह दिल्ली में अकेले रहती है। यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और प्यार हो गया। ऐसे में युवक ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने मना कर दिया। महिला ने कहा कि उसका पति उसे बहुत प्यार करता था। वह उसका बहुत ख्याल रखता था। वह उसके अलावा किसी और को पति के रूप में स्वीकार नहीं कर सकती। इसके बाद युवक ने लड़की बनने का फैसला लिया।

Related News