अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, कहा- योगी राज में सरकार के लोग ही महिलाओं की…

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के पूर्व सीएम एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही लूट, हत्या, अपहरण और रेप की घटनाएं कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाती हैं। अपराधी बेखौफ हैं, महिलाएं और बच्चियां दहशत में हैं। BJP का एंटी रोमियो स्क्वॉयड नाम लेने भर को रह गया है। BJP सरकार प्रदेश की बदनामी कराने में कोई कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

सपा अध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि, एटा के थाना आवागढ़ के नगला राजा निवासी महिला से 2 पुलिसकर्मियों ने 5 महीने तक बलात्कार किया। डर के मारे महिला, उसका पति और परिवार के लोग गांव छोड़कर चले गए।

पढ़िए-पूर्व सीएम मायावती ने मॉब लिंचिंग को लेकर BJP पर कसा तंज, कहा- इसे रोकने के लिए….

उन्होंने बताया कि राजधानी के सरोजनी नगर में कार सवार 2 युवकों ने एक व्यापारी की नकदी लूट ली। सचिवालय के समीक्षा अफसर रिश्वतखोरी में पकड़े गए। डीजीपी कार्यालय में तैनात सिपाही ने किशोरी से छेड़छाड़ की। ये घटनाएं सवालिया निशान लगाती हैं। उन्होंने अलीगढ़, हनुमतनगर (अयोध्या) और लखनऊ के निगोहां में हुई घिनौनी हरकतों का जिक्र कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

अखिलेश ने बताया कि BJP राज में सरकार के लोग ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने में लगे हैं। किशोरियों में इतना भय व्याप्त है कि बहुतों ने पढ़ाई छोड़ दी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सपा सरकार में शुरू की गई 1090 और यूपी डायल 100 को निष्क्रिय कर दिया गया है।

फोटोः फाइल

Related News