अखिलेश यादव की PC में पत्रकारों से बदसलूकी, मोबाइल व कैमरे टूटे

img

muradabad। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस में जमकर हंगामा हुआ। प्रेस कांफ्रेंस समाप्त होने के बाद अखिलेश यादव के समने ही सपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने मीडिया कर्मियों से धक्कामुक्की शुरू कर दी। सपा कार्यकर्ताओं ने मीडिया पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडीओ वायरल हो रहा है। मीडिया कर्मियों पर हमले से पत्रकारों में भारी रोष देखने को मिल।

उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव गुरुवार को मुरादाबाद में बिलारी विधानसभा सीट से सपा विधायक मोहम्मद फहीम के घर पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मोहम्मद फहीम के परिजनों से मुलाक़ात के बाद सपा अध्यक्ष की एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस थी। प्रेस कांफ्रेंस में एक पत्रकार के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि कभी बीजेपी से भी सवाल पूछ लिया करो, बीजेपी के ही सवाल पूछोगे? प्रेस कांफ्रेंस समाप्त होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

अखिलेश यादव के सामने ही सपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। देखते ही देखते सपा कार्यकर्ताओं और अखिलेश के सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों पर हमला बोल दिया। वे पत्रकारों को होटल से जबरन भगाने लगे। इसमें कुछ पत्रकारों को हलकी चोटें भी आई और कई पत्रकारों के मोबाइल और कैमरे टूट गए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के साथ भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पूर्व मंत्री और सपा कार्यकर्ताओं के बीच भी जमकर नोकझोंक हुई।

हंगामे से आक्रोशित पत्रकार अखिलेश यादव के पास पहुंच गए और बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ते देख सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने सपा अध्यक्ष को सुरक्षा घेरे में ले लिया। मीडिया कर्मियों से पत्रकारों से बदसलूकी को लेकर से पत्रकारों में भारी रोष है। बताते चलें की इससे पहले भी कई बार अखिलेश यादव की पत्रकारों से नोकझोंक हो चुकी है।

Related News