इस ग्रह पर रहते हैं एलियंस ,UFO शोधकर्ता ने किया दावा, कहा-सच छिपा रहा नासा

img

एलियंस को लेकर अक्सर ही नए-नए दावे किए जाते हैं। विश्वभर के वैज्ञानिक एलियंस की तलाश करने और उनके होने का पता लगाने में जुटे हैं। वैज्ञानिक हमेशा ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या सच में एलियंस का अस्तित्व है। वहीं वैज्ञानिक UFO को लेकर भी पड़ताल कर रहे हैं। वहीं अब एक UFO शोधकर्ता ने बड़ा दावा किया है।

ALIANS

शोधकर्ता का कहना है मंगल ग्रह पर एलियंस का बेस है। वे वहीं रहते हैं। शोधकर्ता की मानें तो उन्होंने लाल ग्रह पर 25 किमी चौडे़ एलियंस के बेस को खोज निकाला है। शोधकर्ता का कहना है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस एलियंस के ठिकाने को दुनिया से छिपा रही है।

इस रिसर्चर का नाम स्कॉट वी वारिंग है। वर्किंग ने UFO और एलियन के जीवन पर अलग-अलग सिद्धांत दिया है। वारिंग का कहना है कि मंगल ग्रह की सतह पर एक आयताकार आकार की वस्तु को देखा गया है। इस तस्वीर में मंगलग्रह पर मौजूद वस्तु ग्रे कलर की नजर आ रही है।

स्कॉट वी वारिंग की मानें तो उन्होंने मंगल पर एलियंस के 25 किलोमीटर चौड़े बेस को खोजा है। मंगल पर यह स्थान सुल्सी गोर्डी के दाईं तरफ स्थित है। गौरतलब है कि एलियंस को लेकर दुनियाभर में अलग-अलग दावे किये जाते रहते हैं। कुछ लोगों का दावा है कि धरती पर एलियंस UFO से आते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एलियंस कही है ही नहीं।

बता दें कि इससे पहले भी एक यूएफओ रिसर्चर ने अंटार्कटिका में एक सीक्रेट बेस के होने की बात कही थी। उसने यह खोज गूगल अर्थ के माध्यम से करने का दावा किया था। उसका कहना है कि एलियंस ने इस बेस को बनाया था, ताकि वह वहां अपना ठिकाना बना सकें।

Related News