अजब गजब : 71 साल की उम्र ने भी बढ़ रही नाक, शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जाने कितने सेमी. है

img

तुर्की (Turkey) के एक शख्स अपनी बढ़ती नाक की वजह से वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इसने दुनिया की सबसे बड़ी नाक (Worlds Biggest Nose) वाले शख्स के रूप में इसने अपना नाम दर्ज कराया है। ख़ास बात ये है कि 71 की साल की उम्र होने के बाद भी इस शख्स की नाक लगातार बढ़ रही है।आपको बता दें कि तुर्की के 71 साल के मेहमेत ओजीयुरेक (Mehmet Ozyurek) का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में उनकी लंबी नाक की वजह से दर्ज हो गया है। मेहमेत की नाक के बराबर अब तक दुनिया में किसी भी इंसान की नाक नहीं है।

Amazing

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेहमत ओजीयुरेक (Mehmet Özyürek) दुनिया के एकमात्र जीवित व्यक्ति हैं जिनकी नाक 8.8 सेमी (3.46 इंच) लंबी है। साल 2010 मार्च में अपनी नाक के लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ सका। ओजीयुरेक का कहना है कि अभी भी उनकी नाक की लंबाई बढ़ रही है।

ओजीयुरेक ने अपने रिकॉर्ड बनाने की घटना को याद करते हुए ट्वीट किया- #OnThisDay ओजीयुरेक को आधिकारिक तौर पर सबसे लंबी नाक वाला व्यक्ति घोषित किया गया था। हालांकि ओजीयुरेक की नाक दुनिया के जीवित व्यक्तियों में भले ही सबसे लंबी है, लेकिन इतिहास में सबसे लंबी नाक का रिकॉर्ड थॉमस वेडर्स (यूके) के नाम दर्ज है। 18वीं सदी के थॉमस की नाक करीब 19 सेमी लंबी थी। हालांकि, वो अब इस दुनिया में नहीं है। यही वजह हैं कि सबसे बड़ी नाक का ये रिकॉर्ड मेहमत ओजीयुरेक के नाम हो गया है।

Related News