img

पुराने राजा-महाराजाओं के बारे में कई सारी रोचक किस्से (Ajab Gajab) कहे और सुने जाते हैं। कुछ किस्से तो ऐसे होते हैं जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। कई किस्सों में कई राजाओं की महानता के बारे में बताया जाता है, तो कई किस्से उनकी क्रूरता के होते हैं। कई किस्सों में उनके व्यक्तित्त्व और अजीबो गरीब आदतों के बारे में बताया जाता है। आज हम आपको कुछ विदेशी राजाओं की कुछ ऐसे आदतों के बारे में बताएंगे जिन्हें सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

बता करते हैं साल 1825 से लेकर 1855 तक रूस पर राज करने वाले निकोलस-1 की, तो कहा जाता है कि वह स्वभाव से बेहद सीधे-साधे। वे शराब, सिगरेट, तंबाकू और जैसी कोई भी बुरी चीजों से दूरी बनाकर रखते थे। उन्हें मीठा भी बिलकुल पसंद नहीं था। हालंकि वे अचार के बेहद शौक़ीन थे। उन्हें अचार इतना पसंद था कि वह नाश्ते में चाय, ब्रेड और खीरे का 5 अचार लेते थे। वे भले ही वह रात में खाना न खाएं लेकिन खीरे का अचार वे जरूर खाते थे। (Ajab Gajab)

पीटर को बच्चों के खिलौने और गुड्डे-गुड़िया से खेलना बहुत पसंद था

साल 1762 में कुछ महीनों तक रूस पर राज करने वाले पीटर-3 ने कुछ समय के बाद अपना सारा राजपाट अपनी पत्नी कैथरी द ग्रेट को सौंप दिया गया थे। इसकी वजह ये थी कि पीटर-3 खिलौनों के पीछे पागल थे। पीटर को बच्चों के खिलौने और गुड्डे-गुड़िया से खेलना बहुत पसंद था जिससे वे राज पात संभाल नहीं पा रहे थे। बताया जाता है उनका ये पागलपन इस हद तक था कि एक बार एक चूहे ने उनकी गुड़िया का सिर काट दिया था तो पीटर-3 ने चूहे को फांसी की सजा सुना दी थी। इन सभी हरकतों के चलते सारा कार्यभार उनकी पत्नी को दे दिया गया। (Ajab Gajab)

तुर्क साम्राज्य यानी ओटोमन साम्राज्य के सुल्तान इब्राहिम-1 की सनक सबसे अलग थी। इब्राहिम-1 1600 के शुरुआती वक्त में तुर्क साम्राज्य के शासक रहे। हालांकि उनका बचपन काफी कष्ट में बीता। बताया जाता है कि बचपन के दिनों में उन्हें बिना खिड़की वाले कमरे में बंद करके रखा जाता था, जिससे वह काफी हिंसक स्वभाव के हो गए थे। यही वजह थे कि उसे दूसरों को प्रताड़ित करना अच्छा लगता था। हैरान करने वाली बात ये है कि उसे मोटी महिलाओं से प्यार था और उसका ये प्यार हद पार कर चुका था। उसने अपने महल में मोटी महिलाओं के लिए हरम भी बनवाया था। साथ ही उसके 3 औरतों से बच्चे भी थे। (Ajab Gajab)

 उसे आभास होने लगा कि कोई उसे मारना चाहता है

इंग्लैण्ड अपर साल 1509 से 1547 तक राज करने वाले हेनरी-8 के लिकर भी एक अजीबो गरीब (Ajab Gajab) किस्सा सुनाया जाता है। कहते हैं कि जैसे-जैसे हेनरी-8 की उम्र बढ़ने लगी, वैसे-वैसे उसे आभास होने लगा कि कोई उसे मारना चाहता है। इस डर ने उसे पागल बना दिया। उसे हमेशा ऐसा लगा रहता था कि उसकी रोजमर्रा की चीजों में जहर मिलाकर कोई उसे मार न दे। इस डर से वह अपने नौकरों को अपनी चादर-तकिया आदि चूमने के लिए देता था ताकि वह ये पता लगा सके कही किसी चीज पर कोई जहर तो नहीं लगाया गया। (Ajab Gajab)

Weather Report: एमपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

flood devastation : बाढ़ से झारखंड में 7 की मौत, MP में आधी रात खोलने पड़े डैम के गेट; प्रयागराज में डूबा नमो घाट

--Advertisement--