Up Kiran,Digital Desk: किडनी हमारे शरीर के लिए एक अनिवार्य अंग है। यह न केवल रक्त को शुद्ध करती है, बल्कि शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का कार्य भी करती है। इसके अलावा यह शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है। अगर किडनी सही तरीके से काम नहीं करती तो ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, यूरिनरी इंफेक्शन और किडनी स्टोन जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लेकिन, अगर आप कुछ साधारण आदतें अपनाएं, तो किडनी की सेहत को बनाए रखना आसान हो सकता है।
1. नींबू पानी – एक सरल और प्रभावी उपाय
नींबू पानी में पाया जाने वाला साइट्रेट तत्व किडनी स्टोन के बनने की संभावना को कम करता है। प्रतिदिन गुनगुना नींबू पानी पीने से शरीर में हाइड्रेशन बनी रहती है, जिससे टॉक्सिन्स बाहर निकलने में मदद मिलती है। खासतौर पर सवेरे खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर को ताजगी मिलती है और किडनी की कार्यक्षमता में भी सुधार होता है।
2. नारियल पानी – किडनी के लिए प्राकृतिक साथी
गर्मियों में जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो नारियल पानी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को ताजगी प्रदान करता है। इसके साथ साथ ये किडनी के कार्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) के जोखिम को भी कम करता है। ठंडे नारियल पानी से न केवल शरीर ठंडा रहता है, बल्कि यह किडनी को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
3. क्रैनबेरी जूस – किडनी को डिटॉक्स करने वाला
अगर आप किडनी संक्रमण से बचना चाहते हैं, तो चीनी के बिना क्रैनबेरी जूस का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह मूत्राशय और किडनी संक्रमण से बचाव में सहायक होता है। क्रैनबेरी जूस शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है, जिससे किडनी स्वस्थ रहती है। हालांकि, अगर आप पहले से किसी किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो नए आहार या पेय पदार्थों को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना महत्वपूर्ण है।




