img

अरब सागर में इंडियन नेवी का दबदबा देखने को मिलता है। भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमवार को अदन की खाड़ी में सोमाली समुद्री लुटेरों को अच्छा जवाब दिया और 19 पाकिस्तानी नागरिकों को ले जा रहे एक ईरानी जहाज को बचा लिया। इन लोगों ने मछुआरों के जहाज का अपहरण कर लिया था। रविवार को जहाज से एक आपातकालीन कॉल प्राप्त हुई थी। इसके बाद युद्धपोत ने समुद्री डकैती विरोधी अभियान चलाया और बड़ी सफलता हासिल की।

इंडियन नेवी के अनुसार, हमारे युद्धपोत ने अपहरण की कोशिश को नाकाम कर दिया है। 19 पाकिस्तानी नागरिकों को ले जा रहे एक जहाज को कोच्चि के तट से बचाया गया है। 28 जनवरी को, एक ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज के अपहरण की सूचना मिली थी। तब भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने मोर्चा संभाला।

सोमालिया के पूर्वी तट पर 19 पाकिस्तानी नागरिकों को ले जा रहे एक जहाज को सोमाली समुद्री लुटेरों ने बचा लिया। इंडियन नेवी ने 24 घंटे के अंदर अरब सागर में अपहरण की दो बड़ी कोशिशों को नाकाम कर दिया है। 28-29 जनवरी को समुद्री लुटेरों ने जहाज को हाईजैक करने की कोशिश की थी। हाल ही में इंडियन नेवी ने अदन की खाड़ी में तीन युद्धपोत भेजे हैं।

--Advertisement--