img

लुधियाना: खेल और खिलाड़ियों के अनुकूल माहौल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत पंजाब सरकार अब राष्ट्रीय खेल के मौके पर उन खिलाड़ियों को तोहफा देने जा रही है जो बीते 5 वर्ष से नकद पुरस्कार राशि से वंचित हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर खेल विभाग ने राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के 1807 पदक विजेताओं की लिस्ट तैयार की है, जो 2017 से नकद पुरस्कार राशि से वंचित हैं। मुख्यमंत्री 29 अगस्त को बठिंडा में 'खेदां वतन पंजाब की' सीजन-2 के उद्घाटन समारोह में इन 1807 खिलाड़ियों को कुल 5.94 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित करेंगे।

पंजाब के खेल मंत्री ने कहा कि अब मुख्यमंत्री 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बठिंडा में 'खेदां वतन पंजाब की' सीजन-2 के उद्घाटन समारोह में इन खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देंगे।