img

सीमा सुरक्षा बल (BSF) जल्द ही यहां कुछ पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पदों पर होगी. योग्य उम्मीदवारों को दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई 2023 होने जा रही है। ज्यादा जानकारी के लिए BSF की वेबसाइट पर आप वीजिट करें।

इन पदों पर भर्ती

हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर)

हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक)

कुल सीटें - 247

शैक्षिक योग्यता और अनुभव

हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष और संबंधित क्षेत्र में दो साल का औद्योगिक प्रशिक्षण. या 60% अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12 वीं या समकक्ष।

हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष और संबंधित क्षेत्र में दो साल का औद्योगिक प्रशिक्षण. या 60% अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12 वीं या समकक्ष।

इतनी मिलेगी सैलरी

हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) - 25,500 / - रुपये - 81,100 / - प्रति माह

इन कागजातों की पड़ेगी जरुरत

  • बायोडाटा (बायोडाटा)
  • 10वीं, 12वीं और स्नातक प्रमाणपत्र
  • विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, लाइसेंस)
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर

--Advertisement--