बॉलीवुड को एक और तगड़ा झटका, इस जानी मानी हस्ती का हुआ निधन, गम में डूबे फैंस

img

फिल्म इंड्ट्री से रोजाना बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। बॉलीवुड से एक और दुख समाचार सुनने को मिल रहा है। फिल्म डायरेक्टर सुदर्शन रतन का निधन हो गया है। वे काफी टाइम से कोरोना से पीड़ित थे। रिपोर्ट्स के अनुसार वे वायरस से जूझ रहे थे और गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। शेखर कपूर ने शुक्रवार रात अपने ट्वीट में रतन के निधन की सूचना दी।

bollywood

फिल्म डायरेक्टर शेखर सुमन ने ट्वीट में लिखा- वायरस के कारण मैंने अपने दोस्तों में से एक सुदर्शन रतन को खो दिया। उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ मेरी दूसरी फिल्म डायरेक्ट की थी। वे बुरे दिनों से हार गए। गरीब थे, मगर ईमानदार थे। हम संपर्क में थे। हम-एक दूसरे को फोन करते थे और अक्सर घर पर मिला करते थे। तुम्हारी बहुत याद आएगी मित्र। ईश्वर आत्मा को शांति दे।

ज्ञात करा दें कि फिल्म डायरेक्टर सुदर्शन रतन ने माधुरी दीक्षित व शेखर सुमन के साथ फिल्म मानव हत्या (1986) बनाई थी। उन्होंने 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाहाकार’ की स्टोरी लिखी थी। वे इसके डायरेक्टर भी थे। फिल्म में सुधीर पांडे, शफी ईमानदार, नीलिमा अजीम और जॉनी लीवर ने महत्वपूर्ण रोल किया था।

 

Related News