सावधान! होली पर 100 साल बाद चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर

img

2024 की होली स्पेशल होने वाली है। अब सवाल ये कि आखिर ऐसा क्यों? दरअसल होली पर 100 साल बाद चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो कि बहुत खास होने वाला है। ज्योतिष की माने तो एक निश्चित अंतराल पर चंद्र और ग्रहण पड़ते हैं, जिसका असर लोगों पर पड़ता है। आपको यह बता दें कि इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है क्योंकि इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा और इस दिन चंद्र ग्रहण सवेरे 10:23 बजे से दोपहर 03:02 बजे तक रहेगा।

ऐसे में चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर इसका असर अच्छा होगा। तो कुछ राशि ऐसी है जिस पर इसका असर नकारात्मक दिखेगा। तो आईये जानते हैं कौन सी है वो राशियां।

चंद्र ग्रहण ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। किसी राशि पर इसका प्रभाव शुभ हो सकता है तो किसी को नेगेटिव रिजल्ट का सामना करना पड़ सकता है। होली पर पड़ने वाले चंद्र ग्रहण मिथुन, सिंह और मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। इनको करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। वहीं दूसरी ओर मेष, कर्क, कन्या, कुंभ और मीन राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

Related News