img

क्या गाजा के बाद वेस्ट बैंक से हमास बड़ी साजिश कर रहा है। क्या गाजा की तरह वेस्ट बैंक भी हमास का गढ़ बन जाएगा? क्या गाजा की तरह वेस्ट बैंक से भी इजरायल पर हमले होंगे? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि वेस्ट बैंक की स्थिति निरंतर खतरनाक होती जा रही है।

वेस्ट बैंक में जो कुछ हो रहा है, वह बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। हमास की खौफनाक करतूत की वजह से मिडिल ईस्ट सुलग रहा है। हमास ने इजराइल पर सबसे बड़ा हमला किया और अब इजराइल बदला ले रहा है।

गाजा की बात तो सब कर रहे हैं, लेकिन फिलिस्तीन में युद्ध का एक और मोर्चा तैयार हो रहा है। यह मोर्चा तैयार किया जा रहा है फिलिस्तीन के दूसरे हिस्से वेस्ट बैंक में। सवाल यह कि वेस्ट बैंक को गाजा में तब्दील करने की साजिश कौन कर रहा है? हिंसा के बवंडर के जरिए वेस्ट बैंक की भी सूरत बदलने की कोशिश हो रही है। जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह बेहद खतरनाक है।

वेस्ट बैंक में निरंतर हमलों में इजाफा हुआ है और इसका असर खौफनाक हो रहा है। गाजा की तरह वेस्ट बैंक को भी हिंसा की आग में झोंकने की कोशिशें हो रही हैं।