झारखंड चुनाव परिणाम आते ही हड़बड़ाई BJP, अचानक इन दलों से साधा संपर्क लेकिन नहीं बन पाई बात…

img

नई दिल्ली॥ झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए सोमवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान आने के बाद बीजेपी एक्टिव मोड़ में आ गई है। BJP ने ऑल इंडिया झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के प्रमुख सुदेश महतो और झाऱ़खंड विकास मोर्चा (JVM) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संपर्क साधा है।

BJP के झारखंड प्रभारी ओम माथुर रांची में डेरा डाले हुए हैं। जाऩ़कारी के अनुसार पूरे चुनाव परिणाम आने के बाद ओम माथुर और सीएम रघुवर दास की बीच महत्वपूर्ण मुलाकात हो सकती है। वहीं, शुरुआती रुझान में झामुमो, राजद, और कांग्रेस का गठबंधन BJP से आगे चल रहा है। झामुमो गठबंधन 35 सीटों पर आगे चल रहा है।

हालांकि सीएम रघुवर दास अपनी सीट से आगे चल रहे हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों के अनुसाऱ़, अभी तक आए मतगणना के रुझानों के अनुसार, BJP 32 सीटों पर और झामुमो गठबंधन 35 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि झाविमो 4 और आजसू 3 सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक 77 सीटों के रुझान सामने आए हैं।

इस बीच प्रारंभिक दौर में पिछड़ने के बाद झारखंड के सीएम रघुवर दास जमशेदपुर (पूर्वी ) से आगे चल रहे हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरयू राय से 500 से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। इधर, लातेहार से पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम भी आगे चल रहे हैं।

पढ़िए- कोहली के बाद ये चार खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान, नंबर 3 की अभी से मांग

शुरुआती बढ़त बनाने के बाद सिल्ली से सुदेश महतो पिछड़ गए हैं। इस इलेक्शन में महत्वपूर्ण राजधनवार से बाबूलाल मरांडी आगे चल रहे हैं। बता दें कि 5 चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुए मतदान के बाद सभी सीटों के लिए EVM में बंद मतों की गणना सोमवार को जारी है।

Related News