img

चीन में हो रहे एशियन गेम्स में भारत के एथलीट का दमदार प्रदर्शन जारी है। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने इस बार सबसे अधिक पदक जीते हैं। क‍िसी भी एश‍ियन गेम्स में ये भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने पहली बार इतने मेडल्स और गोल्ड मेडल्स नहीं जीते थे। इस बार भारतीय दल ने ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन किया है। गुरुवार को एशियाई खेलों के 12वें दिन भारत ने दो और गोल्ड मेडल जीते। स्क्वॉश में भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह ने मिक्स्ड टीम में गोल्ड जीत लिया है। 

भारत का आज का यह दूसरा गोल्ड है। इससे पहले आर्चरी के कंपाउंड राउंड में ज्योति सुरेखा, अदिति गोपीचंद स्वामी और परनीत कौर की तिकड़ी ने गोल्ड मेडल जीता। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। प्रणय ने मलेशिया के ली जी जिया के खिलाफ तीन गेम के रोमांचक मुकाबले के 21-16, 21-23, 23-21 से जीता। 

प्रणॉय का पदक पक्का हो गया है। जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष युगल में एक्शन में होंगे। इसके अलावा रैकेट प्रतियोगिता में भारत को मेडल की उम्मीद होगी। भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान चीन से भिड़ेगी। दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं। वहीं भारत की सिंधु महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में चीन की ही बिंगजियाओ से 16-21, 12-21 से हार गईं। 

19वें एशियन गेम्स में भारत के 83 मेडल हो गए हैं। जिसमें 20 गोल्ड शामिल है। भारत पहले ही अपने ऑल टाइम बेस्ट परफॉर्मेंस को पीछे छोड़ चुका है। 2018 एशियन गेम्स में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 70 मेडल जीते थे, जिसमें 16 गोल्ड शामिल थे। एशियन गेम्स में पदक तालिका में चीन, जापान और साउथ कोरिया के बाद भारत चौथे नंबर पर है। ‌

--Advertisement--