astrology horoscope : 3 दिन बाद ये 4 राशि वाले करियर में कमाएंगे खूब लाभ, घर का माहौल सुखद रहेगा

img

Mercury Transit July 2022: सूर्य राशि बदलाव के कुछ घंटों बाद बुध ग्रह का भी राशि में परिवर्तन होगा। बतादें कि, बुध 17 जुलाई को चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश कर चुका है। जहां ये ग्रह 1 अगस्त तक विराजमान रहने कि बात कही जा रही है। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जायेगा।

बता दें बुध कन्या और मिथुन राशि का स्वामी ग्रह होता है। कन्या में ये उच्च का होता है और मीन में नीच का होता है। ज्योतिष अनुसार बुध का गोचर सभी राशि वालों के जीवन को प्रभावित करता है। 17 जुलाई को कर्क राशि का बुध 4 राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बना रहा है।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। नौकरी में बदलाव करने का अवसर मिलेगा। जिससे सैलरी में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। घर का माहौल सुखद रहेगा। सफलता भरा समय साबित होगा।

वृषभ राशि: इस दौरान आपको करियर में अच्छी खासी तरक्की हासिल होगी। आप कार्यस्थल में अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हैं, उन्हें कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि: इस दौरान आप नौकरी और बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जो लोग पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए समय अनुकूल है। इस अवधि में आपको किसी प्रकार का प्रोत्साहन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन कमाने के आपको कई विशेष अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि: इस गोचर के दौरान आपको करियर में अच्छी तरक्की हासिल होगी। आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में आप कुछ नए दोस्त बनाएंगे और अपने जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

ज्योतिष / astrology: रोटी परोसते समय न करें ऐसी भूल, वरना पूरे परिवार पर मंडरायगा संकट

मंत्री का इस्तीफा बीजेपी सरकार में दलितों का अपमान और जीरो टॉलरेंस की सच्चाई का प्रमाण: कांग्रेस

amazing अजब—गजब : पहले युवक ने किन्नर से फेसबुक पर कि दोस्ती, फिर रचाई शादी

 

Related News