Astrology: रोज सुबह उठकर करें ये 5 काम, चमक जाएगी किस्मत, मिलने लगेगा भाग्य का साथ

img

ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि सुबह-सुबह किए जाने वाले कामों का हमारी दिनचर्या पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। कहते हैं कि सुबह की शुरुआत अगर प्रभु के नाम से की जाती है, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। यही वजह है कि रोज सुबह उठकर सबसे पहले ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। मान्यता है कि इसके अलावा और भी कुछ काम हैं जिन्हें सुबह के समय करने से जीवन में कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। ये काम बेहद ही आसान हैं और इन्हे हर आसानी से कर सकता है। आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में जिन्हें सुबह करना शुभ फलदायी होता है।

Astrology

हथेली देखना

कहते हैं हर दिन सुबह उठते ही सबसे पहले दोनों हथेलियों को जोड़कर कुछ देर देखें और नीचे दिए गए मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जातक पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है।
कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।
कलमूले तु गोविंद: प्रभाते करदर्शनम्।।

गायत्री मंत्र का जाप करें

रोजाना सुबह के समय आदि करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करना भी शुभ होता है। कहा जाता है कि इससे काम करने की क्षमता का विकसित होती है।

पूजा जरूर करें

धार्मिक मान्यता है कि सुबह स्नान आदि करने के बाद फूल, अगरबत्ती, दीपक आदि से भगवान की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं।

सूर्य को अर्घ्य दें

सुबह के समय सूर्यदेव को तांबे के लोटे से अर्घ्य देना भी शुभकारी होता है। इससे पितरों की कृपा सदा हम पर बनी रहती है और सूर्य ग्रह भी मजबूत होता है। तांबे के पानी में कुंकुम व लाल फूल डालना भी शुभ होता है।

तुलसी पौधे के सामने दीपक जलाएं

कहते हैं कि सुबह पूजापाठ करने के बाद तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में पॉजीटिव एनर्जी बनी रहती है और घर के सदस्यों को हर काम के सफलता मिलती हैं।

Related News