किसी भी इंसान का वैवाहिक जीवन तब पूर्ण होता है, जब वो माता-पिता बनते हैं। कई बार व्यक्ति को संतान प्राप्ति में बहुत सी बाधाएं आने लगती हैं। ऐसे में वह डॉक्टर से लेकर तंत्र मंत्र तक का सहारा लेने लगते हैं। कई बार संतान सुख की प्राप्ति न हो पाने के पीछे हमारे ग्रह-नक्षत्र भी वजह बन जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो आज हम आपको कुछ ज्योतिषीय उपाय बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप भी संतान का सुख प्राप्त कर सकते हैं।
ये हैं उपाय
आकड़े की जड़
शादी के कई वर्ष बाद भी अगर आपको संतान नहीं हो रही तो मासिक धर्म के सातवें दिन सफेद आकड़ें की जड़ लेकर शिवलिंग के ऊपर से सात बार घुमा दें। ऐसा करने के बाद इसे लाल कपड़े में लपेट दें और कमर पर बांध लें। ऐसा करने से महिला का गर्भ ठहर जाएगा और आप जल्द ही माता-पिता बन जायेंगे।
चांदी की बांसुरी
अगर कई बार गर्भधारण के बाद भी संतान खराब हो जाने की घटनाएं होती हैं। ऐसे में गर्भ धारण के बाद चांदी की बांसुरी लेकर पति-पत्नी दोनों मिलकर गुरुवार के दिन राधा-कृष्ण को अर्पित कर दें। ऐसा करने से संतान पर आ रहे सारे विघ्न दूर होते जायेंगे और गर्भपात का खतरा टल जायेगा।
लाल गाय की सेवा
ज्योतिष उपायों में बताया गया हैं कि अगर महिला की किसी कमी की वजह से संतान की प्राप्ति में बाधा आ रही है तो लाल रंग की गाय और बछड़े की नियमित रूप से सेवा करनी चाहिए। इसके साथ ही भूरे रंग का कुत्ता घर में पालें और उसकी देखभाल करें। ऐसा करने से भी जल्दी ही गर्भधारण हो जाएगा।
काल सर्प योग या पितृ दोष
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि कई बार काल सर्प योग या पितृ दोष की वजह से भी दंपति को संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो पाती। अगर इन दोनों दोषों के कारण समस्या आ रही हैं तो पति-पत्नी को रामेश्वरम की यात्रा पर जाना चाहिए और वहां काल सर्प कि पूजा करवानी चाहिए। वहीं, पितृ दोष को दूर करने के लिए पीपल का पौधा लगाकर उसकी सेवा करनी चाहिए
गोमती चक्र
अगर किसी महिला को बार-बार गर्भपात होने कि समस्या हैं तो शुक्रवार के दिन गोमती चक्र लाल वस्त्र में बांधकर गर्भवती महिला की कमर में बांध देना चाहिए। इस उपाय को करने से उसका गर्भपात रुक जायेगा और महिला को संतान सुख की प्राप्ति होती है।